ड्रेनों की समय से साफ सफाई नहीं होने से किसानों का नुकसान:

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

जिले में ड्रेनों की साफ सफाई के लिये करोड़ों रूपये की टेंडर होने के बाद भी समय से साफ सफाई नहीं होने से किसानों का हजारों एकड़़ फसल जलमग्न है। शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने चन्दौली सकलडीहा कस्बा में किसानों के साथ चर्चा करते हुए किसानों को राहत और मुआवजा दिलाये जाने की प्रशासन से मांग किया है।

पूर्व सांसद चेताया कि अधिकारी किसानों को समय से मुआवजा और जलनिकासी के लिये ड्रेनों की साफ सफाई के लिये कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे। पूर्व सांसद ने लेहरा,मनिहरा,खड़ेहरा,रिष्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करके किसानों से जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर विजेन्द्र यादव,तरूण पांडेय,बीरेन्द्र यादव,जमुना विश्वकर्मा,श्यामनारायण,गोलू यादव,भगवान यादव,संजय सहित अन्य रहे।

तहसील मार्ग परखोदकर छोड़ देने से आक्रोश

तहसील मार्ग पर दुकानदारों के सामने ब्लॉक के अधिकारियों ने नाला खोदकर छोड़ दिया है। जिससे गंदा नाला और बरसात का पानी भू स्वामी के घर और दुकानों में घुस रहा है। खेतों के माध्यम से ग्रामीतो के घरों में पानी घुसने से आक्रोश है दुकानदारों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारी से किया है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।