सप्ताह से बरसात की पानी से सकलडीहा में नही मिला निजात

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीह जिले में इधर बीच लगातार हो रही बारिश से सबसे अधिक प्रभावित चन्दौली सकलडीहा तहसील क्षेत्र और कस्बा है। वहां शिक्षण संस्थानों से लेकर खेल मैदान, सरकारी कार्यालयों, मार्गों पर बीते दो सप्ताह से घुटनेभर बारिश का पानी भरा है।

जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से लोगों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। वहीं बारिश के चलते डायट परिसर में संचालित परिषदीय दो दो विद्यालय पानी में डूबा है। जिसके कारण विद्यालय सहित डायट पर प्रशिक्षण कार्य प्रभावित है।

वही विभिन्न मार्गों और गांवों में पानी की निकासी नहीं होने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त होगया है। पानी के कारण अधिवक्ताओं का चैंबर तक पानी पहुंच गया है।  कॉलेज तहसील आने जाने वालों को काफी समस्या हो रही है।

बीते दो सप्ताह से अधिक समय से हो रही बारिश के कारण सकलडीहा में शिक्षण संस्थान से लेकर अधिकारियों का कार्यालय और मार्ग झील में तब्दील हो गया है। लोगों के घरों और खेतों में पानी भरा हुआ है। इसके बाद भी तहसील के अधिकारी पानी निकासी की समस्या को लेकर अनजान बने हुए है।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने जल निकासी की समस्या का निदान कराये जाने की मांग उठाया है। बारिश के कारण सकलडीहा इंटर कॉलेज से तहसील और पीजी कॉलेज व बिजली कार्यालय जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न है। कोतवाली मार्ग से होकर सम्मे माता मंदिर मार्ग और नागेपुर सचिववालय मार्ग पूरी तरह जलमग्न है।

तहसील परिसर और अधिवक्तओं का चैंबर डूबा हुआ है। डायट परिसर और प्राचार्य कक्ष में पानी भरा हुआ है। परिषदीय विद्यालय व डायट में पानी भरा होने प्रशिक्षण कार्य से लेकर पठन पाठन प्रभावित है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।