नंद भयो गोपाल की जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही कस्बा के विभिन्न मंदिरों और भक्तों की ओर से भगवान की मनमोहक और आकर्षक झांकी सजाई गई थी। भगवान के भक्त जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी की गीतों पर झूमकर नांच गा रहे थे। रात को बारह बजते ही ढोल नगाड़ों के साथ भक्त भगवान नंद गोपाल की जयकारा लगाते हुए झूम उठे। इस दौरान घंटा और थाली बजाकर भगवान के जन्मोत्सव का धूमधाम से त्योहार मनाया।

सकलडीहा कस्बा के कोतवाली गली में थाने के शिव मंदिर पर भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। इसके साथ ही गोपाल मंदिर में भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गयी। वही टिमिलपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर,दुर्गा मंदिर और भगवान राम मंदिर व संतोषी माता मंदिर में भी भगवान की आकर्षक झांकी झालर बत्ती के साथ सजाई गई थी।

झांकी और जन्मोत्सव पर छोटे बच्चों को राधा कृष्ण का स्वरूप में लोग पूज रहे थे। मंदिरों पर दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ा था। मंदिर के पुजारी दिलीप मिश्रा सहित अन्य भक्तों द्वारा भगवान के जन्म लेते ही प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,वरूणेन्द्र राय,अभिमन्यु राय,राजेन्द्र सिंह,गोपाल तिवारी,राजेश सेठ,रतेन्द्र राजभर,जेपी चौहान,अमित सिंह सहित अन्य भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।