वाराणसी कमिश्ननरेट गोमती जोन एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में थाना राजातालाब थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान छात्राओं को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के उद्देश्यों और उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

टीम ने वर्तमान समय की गंभीर समस्या को देखते हुए बालिकाओं व शिक्षकों को साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) के बारे में भी जागरूक किया, ताकि ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।अभियान के अगले चरण में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से मुलाकात कर परिसर की सुरक्षा पुख्ता करने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए आधिकारिक नोटिस दिया गया। साथ ही,
पुलिस टीम ने विद्यालय के आसपास गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की और उन्हें भविष्य में ऐसी हरकतों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा।








