थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के मामले में वांछित सौतेला पिता गिरफ्तार.

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 03.09.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर लालपुर चट्टी नहर के पास से मु0अ0सं0 227/2026, धारा 65(1)/89/351(3)/137(2) बी0एन0एस0 एवं धारा 5 J(ii),(L),(N)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित नामजद अभियुक्त महेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र लल्लू श्रीवास्तव, निवासी ग्राम करधना, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण :
उल्लेखनीय है कि प्रकरण में वादिनी द्वारा अपनी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता महेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कुकर्म/दुष्कर्म किए जाने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने तथा बाद में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में लिखित सूचना दी गई थी।

वादिनी के अनुसार अभियुक्त द्वारा उसकी नाबालिग सौतेली पुत्री के साथ पूर्व से गलत नीयत रखते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए तथा किसी को घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से वारंट प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 03.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त महेश कुमार श्रीवास्तव को लालपुर चट्टी नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
1. महेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र लल्लू श्रीवास्तव, निवासी ग्राम करधना, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 30 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 अजीत कुमार मिश्रा, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 प्रेम कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
का0 चंचल यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी

रि0का0 सुशील कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
का0 रितुराज, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
रि0का0 कृष्ण कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
रि0का0 दीपक, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
रि0का0 गोविन्द, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी
रि0म0का0 बेबी, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।