लखनऊ
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 14 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने जहां 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं 61 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी यूपी तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक बादलों का डेरा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता अधिक रहने के आसार हैं। कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।
इन 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भारी बारिश के संभावित दायरे में कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं शामिल हैं। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
61 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
बारिश के साथ सबसे बड़ा खतरा आकाशीय बिजली का बना हुआ है। अलर्ट वाले जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,
लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
बारिश के दौरान सावधानी जरूरी
मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और ऊंचे स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आकाशीय बिजली की स्थिति में विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है।
कुल मिलाकर 14 अगस्त को यूपी के आसमान पर बादलों का पहरा रहेगा और कई इलाकों में बारिश अपना रंग दिखा सकती है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट को हल्के में न लें और मौसम बिगड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रहें।







