पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा की एण्टी रोमिया टीम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पिलर न0 57 से 60 के पास से गुजरने वाले राहगीरों व जनता के लोगों से अश्लील इशारा करके परेशान कर रही है ।
उक्त सूचना पर एण्टी रोमिया टीम- 02 सिगरा द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर जानकारी किया गया तो जनता से प्राप्त सूचना सही पायी गयी मौके से एक नफर अभियुक्ता उम्र करीब 20 वर्ष को हिरासत में लेकर थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0359/2026, धारा- 296 बीएनएस पंजीकृत किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र- एक नफर अभियुक्ता, उम्र करीब 20 वर्ष ।
संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 0359/2026, धारा- 296 बीएनएस, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी स्थल व दिनांकः- स्थान- पिलर नं0 57 के पास कैन्ट स्टेशन के सामने थाना क्षेत्र सिगरा, दिनांक 12/08/2026
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. म0उ0नि0 प्रेमलता सिंह एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. म0उ0नि0 डली साहू एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. रि0म0का0 महिमा तिवारी एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. रि0का0 विनय कुमार चौरसिया एण्टी रोमिया टीम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438