मीरजापुर
भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की महत्वपूर्ण कार्यशाला शुक्रवार को ओझला पुल स्थित बावन वीर मंदिर के बगल में गायत्री मंदिर के सभागार में संपन्न हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने की।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी राम शिरोमणि मौर्य उपस्थित रहे। उन्होंने हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल को तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त बुधवार को दोपहर 3 बजे शहीद उद्यान नारघाट से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन मुकेरी बाजार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में होगा। 13 अगस्त को सुबह 10 बजे जीआईसी के सामने बीएलजे ग्राउंड से जिला भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की योजना बनाई गई।
इसके साथ ही मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर को शहीद परिवारों से मिलकर उन्हें सम्मानित करने की जिम्मेदारी तथा मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह को स्वच्छता अभियान का संयोजक बनाया गया। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की जिम्मेदारी सभी मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को सौंपी गई।
14 अगस्त को सुबह 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय बरौंधा कछार पर विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद सरदार पटेल चौराहे तक मौन जुलूस निकाला जाएगा।
मंडल प्रभारी ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन कार्यक्रम के लिए मंडल उपाध्यक्ष रूपेश यादव को संयोजक बनाया गया है। 25 अगस्त 2026 को ककरहवा चन्द्रदीपा, भैंसागोदाम शबरी, लाला घाट रुखड़घाट, कंतित सेवा बस्ती और डंगहर संत रविदास मंदिर में भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यशाला को पिछड़ा वर्ग आयोग के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन माली, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी संबोधित किया और सभी कार्यक्रमों को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर, जिला मंत्री पूनम चौरसिया, संतोष जायसवाल, मृत्युंजय त्रिपाठी, पुनीत मिश्र, अमरेश सोनकर, गोपाल अग्रवाल, राहुल चंद्र जैन, धीरज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







