चंदौली,कंदवा
पचखरी नहर में लंबे समय से पानी नहीं आने से नाराज किसानों ने किसान यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर में धान की रोपाई कर सिंचाई व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और धरने पर बैठ गए।प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जिला अधिकारी के आदेश के बावजूद आज तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया।
इससे धान की रोपाई और खेती का कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।वहीं चेताया गया कि जब तक नहर में पानी नहीं छोड़ा जाता और उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शन मे मुख्य रुप से दीनानाथ श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, शेषनाथ यादव, पारस शर्मा, अमित कुमार, नंदलाल प्रजापति, प्यारेलाल प्रजापति, विजय शंकर पांडे, राजेश यादव ,सुमंत गुप्ता, दिनेश सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437