जनपद मिर्जापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा वाराणसी जोन, वाराणसी की 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 मीरजापुर का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया ।उक्त 04 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में किया गया जोकि दिनांकः 04.08.2026 से 07.08.2026 तक चलेगी ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रत्येक जनपद के टीम कमाण्डर से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गयी । 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित कर खेल भावना को बनाये रखने की शपथ दिलायी गयी।
उक्त प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के कुल 07 जनपदों (मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चन्दौली व जौनपुर) की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया है ।
इस दौरान नेपाल सिंह- सेनानायक (कमांडेंट) 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर, नितेश सिंह-अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देवेन्द्र सिंह डिप्टी कमांडेंट 39वीं वाहिनी पीएसी, दिनेश कुमार यादव असिस्टेंट कमांडेंट 39वीं वाहिनी पीएसी, त्रिभुवन सिंह-एसआईएपी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें ।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459