प्रयागराज में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिवम राय पर अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल का अपहरण कर हत्या करने का आरोप है, पुलिस के मुताबिक शिवम ने हथौड़े से हमला कर सुमित की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया, अपहरण के सात दिन बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद किया
बताया जा रहा है कि सुमित ने अपनी महिला मित्र से अपने ममेरे भाई शिवम की मुलाकात कराई थी, जिसके बाद शिवम भी युवती को पसंद करने लगा, पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद और हत्या की साजिश की बात सामने आई है







