चंदौली सकलडीहा
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में दिनांक 09.07.2026 को थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इटवा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा आसपास के लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधि संचालित की जा रही है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, जहां एक बड़े कमरे में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित मिले। मौके पर कुछ व्यक्ति माइक के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे, जबकि अन्य व्यक्तियों द्वारा धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित की जा रही थी।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम यथा संशोधित 2024 बनाम धीरज सिंह आदि 06 नफर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं धार्मिक विश्वासों के आधार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437