किदवई नगर श्री संकट मोचन विजय हनुमान एवं दुर्गा मंदिर में महिला मंडल के द्वारा राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की 13 वर्षीय बालिका से 32 लोगों द्वारा लगातार 5 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने की दिल दहला देने वाली घटना से महिलाओं ने बड़ी संख्या में काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे देश में भारी आक्रोश है
और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए जगह-जगह कैंडिल मार्च निकाले जा रहे हैं। अध्यक्ष नीलम वीरेंद्र चौहान ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना ने झकझोर दिया है।महामंत्री रेनू शुक्ला ने मांग करते हुए कहा कि ऐसे दुर्दात अपराधियों को फांसी होनी चाहिए।वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना त्रिपाठी सुधा शुक्ला अंजू द्विवेदी मधु मिश्रा डॉली द्विवेदी शालिनी अवस्थी अर्चना राठौर रेनू सेंगर सुषमा भारद्वाज संयोगिता तिवारी बबीता पांडे सुधा त्रिपाठी ने मां दुर्गा के समक्ष पूजन कर आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
वीरेंद्र सिंह चौहान ने महिलाओं को संबोधित करते हुए अभिभावकों को बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए जागरूक रहने की बात कही। वही संयुक्त महिलाओं ने काली पट्टी बांध अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मंत्री शिवानी तिवारी करुणा त्रिवेदी रंजना अवस्थी अपर्णा तिवारी सुशीला श्रीवास्तव सुषमा कुशवाहा रानी गुप्ता नीलम दुबे कंचन सक्सेना
लक्ष्मी द्विवेदी ज्योति दुबे संतोषी गुप्ता प्रियंका ठाकुर अर्चना सक्सेना मधु गुप्ता मीना पाल शांति तिवारी सुनीता शर्मा ममता मिश्रा रुचि त्रिपाठी भारती मिश्रा साधना दीक्षित मनोरमा दीक्षित सुहानी पाल एड सीमा राठौर आशा त्रिवेदी किरण पांडे रीता शास्त्री डॉ सुषमा सिंह गांधी आंटी सुदामा दुबे विजयलक्ष्मी दुबे विनीता ओमकार गुप्ता सोनी मुकुंद गुप्ता पप्पू तिवारी राजकुमार सिंह पप्पू तिवारी अमित मिश्रा अमित राठौर मयंक सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।










Users Today : 3
Users This Year : 24682
Total Users : 37275
Views Today : 5
Total views : 73313