मीरजापुर।
पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी मीरजापुर को बड़ी सफलता मिली है।
अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों और सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं पर रोकथाम, अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी तथा अवैध तस्करी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में जीआरपी मीरजापुर पुलिस टीम ने थाना पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0-20/2019 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में न्यायालय अपर सत्र/स्पेशल (पॉक्सो एक्ट) से जारी एनबीडब्ल्यू एसटी नं-02/20 के वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिंदु लाल उर्फ बिरजू पुत्र हिन्दलाल सोनकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवपुर बाजार तारा मंदिर के पास, थाना विंध्याचल, मीरजापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर के बाहर से दबोचा। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से फरार चल रहा था। जीआरपी मीरजापुर ने अभियुक्त से पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि रेलवे परिसर में अपराध नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।बिंदु लाल उर्फ बिरजू घर से दबोचा











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 95
Total views : 73426