बाबतपुर-
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से आगामी 13 अगस्त से दक्षिण भारत के प्रमुख शहर विजयवाड़ा के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस ने इसका शेड्यूल जारी करते हुए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इसके साथ ही इस विमान से कोलकाता के लिए भी एक नया कनेक्टिंग रूट मिल जाएगा |वाराणसी से विजयवाड़ा की फ्लाइट दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरकर शाम 5:50 बजे पहुंचेगीतथा विजयवाड़ा से वाराणसी की फ्लाइट (6E 6502) शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
इस सीधी हवाई सेवा से पूर्वांचल के व्यापारियों, छात्रों और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और अब दक्षिण भारत का सफर महज 2 घंटे में पूरा हो सकेगा










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 21
Total views : 73329