चंदौली बबुरी शुक्रवार सुबह से शुरू हुई लगभग 24 घंटे की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि घरों से लेकर अस्पताल तक पानी घुस गया और मुख्य मार्गों पर आवागमन ठप हो गया।
सबसे चिंताजनक स्थिति डीडीयू मंडल रेल अस्पताल की रही जहां बारिश का पानी वार्डों तक पहुँच गया। मरीज और स्वास्थ्यकर्मी घंटों परेशानी झेलते रहे। वहीं, निचले इलाकों में घरों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे फर्नीचर और घरेलू सामान खराब हो गए।
सड़कों पर जलजमाव के कारण पैदल दर्जनों गांवों बाढ़ की चपेट में नगई नकनान पुर दुदे पंटनावा ददरा भुरकुंडा बहोंरा गोडी़ लेवा मवैया भवतपुरा इंद्रपुरा खरीद जरखोर जगदीशपुर आदि गांवों में पानी घुसा सैकड़ों बिघा धान फसल डुबी हुई है चलना मुश्किल हो गया। खासकर बबुरी-चकिया मार्ग पर जल जमाव है जिससे वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही। लोग मजबूर होकर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने लगे।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने नालियों की सफाई और जल निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की, जिसके चलते आफत बन जाती है।
हालांकि, प्रशासन का दावा है कि राहत कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि अब भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं।मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश कम होने की संभावना जताई है, लेकिन प्रभावित लोग मांग कर रहे हैं कि जल निकासी और राहत कार्य युद्ध स्तर पर हों वरना हालात और गंभीर हो सकते है।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







