मीरजापुर 06 जुलाई 2026-
सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के स्थापना के 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कम्पोजिट डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी तथा जिला स्तरीय कार्यान्वयन एव अनुश्रवण समिति की जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई।
बैठक में जनपद स्तर पर बी०-पैक्स में संचालित कम्प्यूटराईजेशन योजना, उन्नयन योजना, वृहद अन्नभण्डारण योजना, सोलराईजेशन योजना तथा मरम्मत भण्डारण योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात जिलाधिकारी संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की बैठक कर बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, पेयजल की गुणवत्ता, जनजागरूकता गतिविधियों, रोगियों की पहचान, उपचार व्यवस्था तथा विभागों के बीच समन्वय की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कराने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकितसाधिकारी डाॅ कीर्ति कुमार मिश्र, अमित कुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मीरजापुर, राजकुमार यादव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लि०, शान सिंह, डी०डी०एम० नाबार्ड सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458