पटना के राजीव नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियेश रंजन का शव उसकी प्रेमिका रंजना के घर के नीचे मिला।
प्रियेश और रंजना कॉलेज के समय से 6-7 साल से रिश्ते में थे। दोनों परिवार शादी के लिए राजी थे। प्रियेश ने रंजना की सरकारी नौकरी लगवाने में काफी मदद की थी।
लेकिन नौकरी लगते ही रंजना के भाई ने शादी से मना कर दिया। 3 जुलाई को दोनों की कोर्ट मैरिज तय थी, जो नहीं हो पाई।
प्रियेश के पिता का आरोप है कि लड़की ने उसे घर बुलाया और परिवार ने मिलकर साजिश कर हत्या कर दी।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459