लखनऊ:
सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलना एक सिपाही को भारी पड़ गया।विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,जांच में पाया गया कि आरक्षी ने बिना साक्ष्य वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाए,विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनधिकृत इस्तेमाल किया।जांच समिति ने उन्हें अपना पक्ष रखने और साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया,लेकिन वह आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण नहीं दे सके।
जांच में अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा के प्रयोग,अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने तथा उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023 और सरकारी सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।गंभीर दुराचार सिद्ध होने पर कमिश्नरेट ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरक्षी को सेवा से बर्खास्त कर दिया।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 6
Total views : 73444