जौनपुर, 26 जून 2026
जौनपुर के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित पटना-कोटा एक्सप्रेस (13239) का नियमित ठहराव शुरू हो गया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने शाम 5:41 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी ट्रेन से राज्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह जौनपुर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। वर्षों से चली आ रही जनता की मांग आज पूरी हुई है। अब जौनपुर सीधे राजस्थान से जुड़ गया है। जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्रों, आगरा-मथुरा जाने वाले पर्यटकों, बांकेबिहारी और मेहंदीपुर बालाजी के श्रद्धालुओं सहित हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।
पटना-कोटा एक्सप्रेस का नया समय:
13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस
जौनपुर सिटी आगमन 17:41 बजे
प्रस्थान — 17:43 बजे
13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस
जौनपुर सिटी आगमन 12:35 बजे
प्रस्थान — 12:37 बजे
समारोह में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, DRM, स्टेशन अधीक्षक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों की कड़ी में जौनपुर को मिली यह नई रेल सुविधा क्षेत्र के विकास, रोजगार और संपर्क व्यवस्था को और मजबूत करेगी।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459