मीरजापुर 25 जून 2026- प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का जनपद में भ्रमण कार्यक्रम कल दिनांक 26 जून 2026 को प्रस्तावित है। मा0 उप मुख्यमंत्री प्रातः 09ः35 बजे लखनऊ हेलीकाप्टर द्वारा चलकर 10ः50 बजे कोन विकास खण्ड के चेकसारी पावर हाउस मुजेहरा में टमटम अस्पातल के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेगे।
तत्पश्चात 11ः05 बजे माॅं विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करेंगे। विन्ध्याचल से चलकर 11ः45 बजे डाॅ टमटम मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल चेकसारी पावर हाउस मुजेहरा में पहुंचकर प्रबुद्ध जनो के संवाद करेंगे।
तत्पश्चात मा0 उप मुख्यमंत्री 12ः20 बजे टमटम अस्पताल से निकलकर हेलीपैड मुजेहरा से हेलीकाप्टर द्वारा चलकर वाराणसी के प्रस्थान कर जायेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने हेलीपैड सहित सभी कार्यक्रम स्थलो का भ्रमण कर निरीक्षण किया।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437