वाराणसी।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन का आज विस्तार किया गया जिसमें कई पुराने तो कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के द्वारा जारी लिस्ट में वाराणसी से वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गिरी जो दो बार से संगठन में प्रदेश मंत्री के पद पर थे उनके ऊपर राज्य संगठन ने भरोसा जताते हुए इस बार उनको पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। उनकी नई नियुक्ति की जानकारी के बाद काशी में खुशी की लहर है। गिरी वाराणसी से है और संगठन के लिए दशकों से निष्ठावान बनकर काम कर रहे हैं।
वह भारतीय जनता युवा मोर्चा वाराणसी महानगर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। महानगर अध्यक्ष के बाद गिरी भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन की राजनीति में शामिल हुए और प्रदेश मंत्री,सुल्तानपुर प्रभारी के पद के बाद अब उनके काम को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। गिरी को जानने वालों में हर्ष व्याप्त है। लोगों का कहना है की गिरी का पार्टी के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय और जबरदस्त है।
वो पार्टी के लिए हर समय काम करते रहे,जब पार्टी प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक विपक्ष में रही तब भी गिरी संगठन का जमकर काम करते रहे। सबका मानना है की प्रदेश उपाध्यक्ष पद के द्वारा गिरी संगठन की मजबूती को और बढ़ाएंगे। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता श्रीप्रकाश शुक्ला एडवोकेट,विहिप नेता व समाजसेवी विपुल कुमार पाठक,हियुवा नेता मनीष पांडेय,आनंद कुमार गोस्वामी,अनुप जायसवाल,अरविंद जायसवाल,मनीष गुप्ता ने प्रसन्नता जाहिर की और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 19
Total views : 73327