वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में 16 जून 2026 को सत्यम नगर कॉलोनी में एक महिला से पता पूछने के बहाने सोने का टप्स झपटकर फरार हुए दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
16 जून को हुई थी वारदात
आरोपियों ने वादी की माता से घर के बाहर पता पूछने के बहाने बातचीत की और मौका पाकर कान से सोने का टप्स झपटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
फाइनेंस कंपनी में बेच दिया था टप्स
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्तों ने लूटा गया सोने का टप्स एक फाइनेंस कंपनी को बेच दिया था। बिक्री से मिले पैसों में से बचे हुए 8 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं।
मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 8 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस की कार्रवाई से खुला मामला
लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की कार्रवाई से झपटमारी की इस घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438