चहनियां।
टांडा कैथी घाट पर लगे पीपा पुल के हट जाने के बाद लोक निर्माण विभाग चंदौली द्वारा अनुबंधित नावों के नाविक पार उतरने वाले यात्रियों से मनमानी करते हुए भाड़ा वसूल रहे है। जबकि विभाग की तरफ से सबके लिए निःशुल्क सेवा का दावा किया जा रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रयास से टांडा कैथी के बीच गंगा नदी पर पीपा का प्लांटुन पुल वर्ष 2021 में लगाया था।
जिसे बारिश और बाढ़ को देखते हुए प्रतिवर्ष 15 जून को हटा लिया जाता है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त घाट पर यात्रियों के आवागमन को बनाये रखने के लिए चार नौकाओं का निःशुल्क संचालन करने का दावा किया जाता है।
वहीं टांडाकला बाजार निवासी व भाजयुमो जिला मंत्री चन्दन जायसवाल व बाजार निवासी पियूष जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौका संचालन कर रहे नाविक मनमाने ढंग से यात्रियों से 20-30 रूपये वसूल रहे है मना करने पर झगड़ जा रहे है। नाविकों के इस मनमाने कार्य से घाट उतरने वाले लोगों में कमी आ रही है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 20
Total views : 73328