मीरजापुर 24 जून 2026-
निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, लखनऊ एवं जिलाधिकारी मीरजापुर के निर्देशन में अनुज कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, भूतत्व एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय सोनभद्र, जीतेन्द्र सिंह, खान अधिकारी मीरजापुर एवं शिवम शुक्ला, मुख्यालय, लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 01.06.2026 से 23.06.2026 के मध्य में जनपद में विशेष अभियान चलाकर उपखनिजों के अवैध खनन / परिवहन / ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध औचक जॉच /कार्यवाही की गयी।
संयुक्त टीम ने उपखनिजों का परिवहन करने वाले 1612 वाहनों की जॉच की। औचक निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने अवैध ढंग से उपखनिज का परिवहन करने में अनियमितता पाये जाने पर 74 वाहनों पर आनलाईन चालान कर 25.79 लाख शास्ति की धनराशि को वसूल कर मौके पर विभाग के लेखाशीर्षक में जमा कराया गया तथा 63 वाहनों को सम्बन्धित थानों की अभिरक्षा में दिया गया,
जिनसें नियमानुसार देय उपखनिज की रायल्टी, खनिमुख मूल्य एवं आरोपित शास्ति की वसूली के अतिरिक्त उपखनिजों का ओवरलोड परिवहन कर रहे वाहनों में परिवहन प्रपत्र जारी करने वाले क्रेशर प्लांट स्वामियो / मालिको से भी प्रति वाहन रु0 500000.00 शास्ति की वसूली हेतु अलग से कार्यवाही की जा रही है।
जनपद में अवैध खनन / परिवहन / ओवर लोड पर प्रभावी नियत्रंण स्थापित किये जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। उपखनिज का अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही की जायेगी तथा दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 12
Total views : 73320