1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा साइबर सेल एवं जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर साइबर अपराध नियंत्रण एवं शिकायत निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।
2. साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा 04 उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। साथ ही, सामान्य आपराधिक विवेचनाओं को 60 दिवस से अधिक लम्बित रखने पर 02 विवेचकों को निलम्बित किया गया।
क्रम संख्या नाम थाना कहाँ को
1 उ0नि0 विजय कुमार यादव कोतवाली पुलिस लाइन
2 उ0नि0 सौरभ कुमार आदमपुर पुलिस लाइन
3 उ0नि0 पवन जायसवाल शिवपुर पुलिस लाइन
4 उ0नि0 तबीज खान जंसा पुलिस लाइन
5 उ0नि0 रोहित कुमार सिंधौरा निलम्बित
6 उ0नि0 ऋतुराज मिश्रा लोहता निलम्बित
3. काशी, वरुणा एवं गोमती जोन के थानों की कार्यप्रगति का मूल्यांकन करते हुए साइबर अपराध नियंत्रण, तकनीकी जांच एवं शिकायत निस्तारण को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए गए।
4. साइबर अपराधों में प्रयुक्त बैंक खातों, म्यूल अकाउंट एवं संदिग्ध खाताधारकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कर साइबर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
5. 01 जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक साइबर फ्रॉड की लगभग 06 करोड़ रुपये की धनराशि होल्ड/फ्रीज कराकर पीड़ितों को राहत प्रदान की गई।
6. वर्ष 2026 में अब तक साइबर अपराधों में संलिप्त 3198 मोबाइल नंबर ब्लॉक तथा 509 मोबाइल फोन (IMEI) डिएक्टिवेट कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
7. साइबर शिकायतों के 76 प्रतिशत डिस्पोजल रेट पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई तथा इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए गए।
8. पूर्व में दिए गए निर्देशों के प्रभावी अनुपालन से शिकायतों का Lien Time घटकर मात्र 14 मिनट रह गया है, जिसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
9. IMEI एवं मोबाइल नंबर ब्लॉकिंग, प्रतिबिम्ब एवं समन्वय पोर्टल की प्रभावी मॉनिटरिंग, फर्जी POS के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।
दिनांक 24-06-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर सेल एवं जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर साइबर अपराध नियंत्रण, तकनीकी जांच एवं शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर 04 साइबर प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया तथा विवेचनाओं को 60 दिवस से अधिक समय तक लंबित रखने पर 02 विवेचकों को निलंबित किया गया।
बैठक में साइबर अपराधों में प्रयुक्त बैंक खातों, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड, संदिग्ध खाताधारकों एवं अपराधियों के नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया। वर्ष 2026 में अब तक लगभग 06 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की धनराशि होल्ड/फ्रीज कराई गई है, 3198 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए हैं तथा 509 IMEI नंबर डिएक्टिवेट किए गए हैं।
पुलिस आयुक्त महोदय ने प्रतिबिंब एवं समन्वय पोर्टल की प्रभावी मॉनिटरिंग, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त अपराध सुश्री नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध नृपेन्द्र सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326