मीरजापुर।
रोटरी क्लब गौरव की ओर से रोटरी फाउंडेशन एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोगी रोटरी क्लब बिराटनगर (नेपाल) के सहयोग से रामकृष्ण सेवा आश्रम में “RC Gaurav Critical Care Hub” का उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल तथा रोटरी क्लब नेपाल से पधारे रो. मिथिलेश कुमार झा (ARRFC, जोन-6) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस क्रिटिकल केयर यूनिट के अंतर्गत रोटरी क्लब गौरव ने लगभग ₹29 लाख की लागत से अस्पताल को 8 आईसीयू बेड, 10 पैरामॉनिटर, 1 ईसीजी मशीन तथा 1 वेंटिलेटर उपलब्ध कराया। यह सुविधा गंभीर मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रामकृष्ण सेवा आश्रम की ओर से ट्रस्टी सी.पी. गुप्ता, अविनाश जायसवाल एवं विनोद गोयनका कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही रोटरी मिर्जापुर गौरव के अध्यक्ष ऋ. संदीप जैन एवं सचिव रो. आशीष मेहरोत्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजना समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में रोटरी की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा गंभीर रोगियों की देखभाल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उद्घाटन समारोह में वाराणसी से रो. अजय खरे, रो. पीयूष अग्रवाल, रो. दीपक अस्थाना, रो. विष्णु खंडेलवाल सहित रोटरी क्लब गौरव के सदस्य रो. जसविंदर सिंह, रो. अर्जुन मेहरोत्रा, रो. दीपक कुशवाहा, रो. आनंद सिंह, रो. आनंद केशरी, रो. दुर्गा चौधरी, रो. अखिलेश सिंह, रो. रमन पाहवा, रो. आशुतोष सोनी, रो. संदीप गुप्ता, रो. शिवम गोयल, रो. अनिल केशरी तथा रो. लोकेश अग्रहरि उपस्थित रहे।









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529