वाराणसी।
लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद वाराणसी प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने बड़े शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत भेलूपुर स्थित JRS कोचिंग संस्थान में हुई जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आने से हड़कंप मच गया।
VDA और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम के निरीक्षण में संस्थान में लगे कई फायर फाइटिंग उपकरण एक्सपायर पाए गए। वहीं बेसमेंट पार्किंग में भारी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचते ही कर्मचारी बेसमेंट से कबाड़ हटाने में जुट गए।
NEET और JEE की तैयारी कराने वाले इस संस्थान में प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं आते हैं। ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को प्रशासन ने बेहद गंभीर माना है।
अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि जांच में कई कमियां मिली हैं, जिनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संस्थान को तत्काल सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में खामियां दूर नहीं होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529