लखनऊ अग्निकांड के बाद बनारस में बड़ी कार्रवाई… तीन नामी कोचिंग सेन्टर को किया गया सील… आकाश, एल वन और ALLEN कोचिंग सेंटरो के पूरी बिल्डिंग को किया गया सील…

लाखों रुपए सलाना फीस लेने वाले कोचिंग सेन्टर में क्या आपके बच्चे सुरक्षित है… यह सवाल लखनऊ में हुए अग्निकांड की तस्वीर देखने वाले सभी परिजनों के जहन में होगा, जिस प्रकार तड़प तड़प कर आग में झुलस बच्चों की मौत हो गई, क्या को परिजन अपने बच्चों के बारे में ऐसी कल्पना भी कर सकता है… लेकिन अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अभिवावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए महंगे कोचिंग सेंटर में भेजते है, उनकी असली स्थिति क्या है यह आप देख लिजिए…

बनारस जैसे शहर में बिना नक्शा पास करवाए हुए बिल्डिंग में कोचिंग संस्थाओं का संचालन किया जा रहा था… JRS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में वाहन खड़ा करने के साथ वहां जरनेटर और डीजल रखा गया और भारी मात्रा में कबाड़ को बेसमेंट में भरकर रखा गया, जब उनके कोचिंग सेन्टर पर निरीक्षण करने अधिकारी पहुंचे, तो फटकार लगने के बाद उन समानों को हटाने का काम शुरू हुआ….

वही दिल्ली के नामी आकाश कोचिंग सेंटर जिसका दो ब्रांच वाराणसी में है, दुर्गाकुंड ब्रांच पर जाने पर हर कोई सिर पकड़ लें… सकरे रास्ते और महज 2 फीट की गली और आपातकालीन रस्ता ऐसा की जिसमें दम घुटने से लोग बेहोश हो जाए…. वही मानको के अनुरूप ALLEN कोचिंग का नक्शा पास ना होने पर उसे सीज किया गया, वही एल वन कोचिंग का भी कुछ यही हाल है… इन बड़े नाम वाले कोचिंग संस्थाओं में बड़ी खामी देखने को मिली..
रिपोर्ट – अनिकेत शर्मा









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529