पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 69 पाउच अवैध विंडीज लाइम देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कौन-कहां से पकड़े गए पहले मामले में सिंधौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारु निवासी 55 वर्षीय अनिल सिंह पुत्र स्व0 राज नारायण सिंह को 47 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0233/2026 दर्ज किया गया है।दूसरे मामले में चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिनीडीह निवासी 47 वर्षीय प्रभु नारायण सिंह पुत्र स्व0 वंशनारायण सिंह को 22 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मु0अ0सं0 0234/2026 दर्ज हुआ है।
कैसे हुई कार्रवाई
डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी जोन व एसीपी चेतगंज के कुशल नेतृत्व में सिगरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 69 पाउच विंडीज लाइम ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद हुई।सराहनीय कार्य करने वाली शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा उ0नि0 विकास सिंह*, चौकी प्रभारी रोडवेज, थाना सिगरा हे0का0 उमेश चन्द्र भारती*,
थाना सिगरा हे0का0 मनीष राय*, थाना सिगरा हे0का0 जितेन्द्र सिंह*, थाना सिगरा कां0 मृत्युन्जय सिंह*, थाना सिगरा।सिगरा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा है।सिगरा पुलिस ने पकड़ी 69 पाउच अवैध देशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार”









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529