वाराणसी।
सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में गुरुवार रात एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
बताया गया कि आग लल्लापुरा निवासी मुरारी पुत्र शीतला प्रसाद के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जो देखते ही देखते प्रथम तल तक फैल गई। प्रथम तल पर रखा गैस सिलेंडर अत्यधिक गर्मी के कारण फट गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
क्षेत्र की सकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड के वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हुई, लेकिन दमकल कर्मियों, पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529