सकलडीहा,
शासन की ओर से तहसील और ब्लॉक रोड का चौड़ीकरण कराये जाने की कवायद तेजी से किया जा रहा है। तहसील रोड का चौड़ीकरण पूर्व में किया जा चुका है। ब्लॉक रोड पर बिजली की पोल और हाईटेंशन की लटकती तार चौड़ीकरण में अवरोध बन रहा है।
गुरूवार को पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पोल और तार सिफ्टिंग कराये जाने को बताया। इसके लिये जमीन चिन्हित किया गया।
ब्लॉक रोड की चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बिजली की पोल और तार हटाये जाने को लेकर बिजली विभाग को करीब 12 लाख रूपये दिये जाने की बात कही है। इसके बाद भी बिजली के पोल और तार हटाये नही जाने पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और कार्यदायी संस्था परेशान है।
गुरूवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी पोल सिफ्टिंग को लेकर बीडीओ विजय कुमार सिंह से मिलकर पोल सिफ्टिंग कराये जाने में सहयोग करने की अपील किया। बीडीओ ने हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। पीडब्ल्यूडी विभाग के एई आलोक सिंह ने बताया कि लटकती तार और बिजली की पोल के कारण निर्माण कार्य में समस्या हो रहा है।
इसके लिये बिजली विभाग के एसडीओ से मिलकर शीघ्र हटाये जाने के लिये कहा गया है। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,जेई सुदामा यादव,एडीओ अनिल सिंह,जेई विनोद मिश्रा,पन्ना राय,ओमप्रकाश सहित अन्य रहे।
बिजली पोल और तार हटाने पर तहसील की आपूर्ति होगी ठप
बिजली विभाग के अनुसार ब्लॉक रोड से होकर तहसील मुख्यालय,ब्लॉक,सीओ कार्यालय,डायट,कोतवाली, परिषदीय विद्यालय सहित कस्बा को बिजली आपूर्ति होती है। बिजली पोल और तार हटवाने के दौरान तहसील फीडर की आपूर्त









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530