सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, शिकायत निवारण और विकास कार्यों की सीधी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को जनपद मिर्जापुर के साथ ही चित्रकूट जनपद की जिम्मेदारी सौंपी है। अभी तक मंत्री नन्दी के पास जनपद मिर्जापुर के साथ ही बांदा जनपद का प्रभार था।
वहीं नई सूची के अनुसार अब उन्हें मिर्जापुर के साथ बांदा की जगह चित्रकूट जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री नन्दी को जनपद मिर्जापुर के साथ ही चित्रकूट जनपद का प्रभार सौंपे जाने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारियों, उद्यमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्र एवं जगत जननी मां विंध्यवासिनी की नगरी मिर्जापुर के साथ ही व भगवान कामतानाथ की नगरी चित्रकूट जनपद का प्रभार सौंपे जाने पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को धरातल पर उतारना एवं मिर्जापुर व चित्रकूट के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना एवं उद्योग व व्यापार को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता होगी। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रभारी जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं जनहित की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
मंत्री नन्दी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के साथ ही विरासत को संवारा जा रहा है। धार्मिक क्षेत्रों का विकास एवं सुंदरीकरण कार्य हमारे सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। अपने आवंटित जिलों में नियमित दौरे करेंगे, जनसुनवाई करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।










Users Today : 9
Users This Year : 24688
Total Users : 37281
Views Today : 14
Total views : 73322