वाराणसी।
धार्मिक नगरी वाराणसी में मंगलवार देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजघाट क्षेत्र स्थित करीब 200 वर्ष पुरानी ‘अजगैब शहीद मस्जिद’ को ध्वस्त कर दिया। मॉडल स्टेशन परियोजना के लिए की गई इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर छावनी में तब्दील कर दिया गया।
प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस, पीएसी और केंद्रीय बलों समेत करीब 1000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया था। कार्रवाई शुरू होने से पहले पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सभी प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया गया।
मस्जिद को हटाने के लिए एक साथ 5 बुलडोजरों को लगाया गया। आधी रात शुरू हुई कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर डेरा जमाए रखा और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।
कार्रवाई से पहले जेसीपी शिवहरी मीणा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी विजय प्रताप समेत कई अधिकारी पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई प्रस्तावित मॉडल स्टेशन परियोजना के तहत की गई है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437