वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेशानुसार, लेडी सिंघम नीतू कादयान,पुलिस उपायुक्त गोमती जोन,कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में दिनांक 01.06.2026 को गोमती जोन के समस्त थानों की मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी-रोमियो टीमों द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विद्यालयों महाविद्यालयों,कोचिंग संस्थानों,बैंक परिसरों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, बाजारों, पार्कों तथा अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर सघन चेकिंग की गई। टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, छात्राओं एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ अथवा अभद्र व्यवहार करने वाले मनचलों तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों की गहनता से जांच की गई।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही छात्राओं महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों, महिला सहायता सेवाओं तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। एंटी-रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने हेतु जनजागरूकता भी की गई।
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा निर्देशित किया गया है कि महिला सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे। गोमती जोन पुलिस महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437