मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को राजकीय विमान से मुरादाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से बिजनौर के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा प्रशासनिक अधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।
मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा। मुख्यमंत्री के बिजनौर रवाना होने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न कार्यक्रमों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437