दिनांक 23.05.2026 को थाना कपसेठी क्षेत्र ग्राम सरावा निवासी सीताराम पटेल, उम्र लगभग 75 वर्ष, के अचानक घर से लापता होने के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी संख्या 20/2026 पंजीकृत की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कपसेठी पुलिस द्वारा टीम गठित कर उनकी तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर परिजनों द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा था कि पट्टीदारों द्वारा उनका अपहरण कर लिया गया है तथा थाना कपसेठी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
दिनांक 28.05.2026 को थाना कपसेठी की गठित पुलिस टीम के थानाध्यक्ष उ0नि0 विकास मौर्या उ0नि0 विनय कुमार प्रजापति, चौकी प्रभारी धौकलगंज, द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर गुमशुदा सीताराम पटेल को बनकट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में सीताराम पटेल ने बताया कि उनके बेटों द्वारा पैसों का हिसाब मांगा जा रहा था, जिससे वे आहत एवं परेशान थे। इसी कारण वे बिना किसी को बताए घर छोड़कर चले गए थे। उन्होंने बताया कि वे जौनपुर, प्रयागराज, कटनी एवं अन्य शहरों में घूमते रहे तथा अपने पास मौजूद पैसों से ही भोजन आदि करते रहे।
बाद में वापस आकर बनकट में रह रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है तथा वे अपनी इच्छा से घर छोड़कर गए थे।











Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 8
Total views : 73467