लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस मुख्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनकी सेवाओं की सराहना की।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में —
एल.वी. एन्टनी देव कुमार — पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ
राकेश प्रकाश सिंह — पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर
मनी राम सिंह — पुलिस उप महानिरीक्षक, मानवाधिकार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक
शामिल रहे।
विदाई समारोह में डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि इन अधिकारियों ने अपने लंबे कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस विभाग को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके अनुभव और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावुक माहौल में तीनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला












Users Today : 15
Users This Year : 24743
Total Users : 37336
Views Today : 25
Total views : 73484