चन्दौली पड़ाव
शिया जामा मस्जिद, दुल्हीपुर में बकरीद के अवसर पर नमाज़ अदा की गई। नमाज़ मौलाना गुलज़ार मौलाई ने पढ़ाई। उन्होंने कहा कि नमाज़ हमेशा समय पर पढ़नी चाहिए। नमाज़ के बाद खुतबा सभी नमाज़ियों पर वाजिब होता है, अतः खुतबा सुनकर ही जाना चाहिए।
सुबह 8 बजे से ही नमाज़ियों की भीड़ जामा मस्जिद में लग गई थी। मौलाना साहब के 9 बजे पहुँचने पर नमाज़ शुरू हुई।
नमाज़ में प्रमुख रूप से अल्हाज समर हसन हुसैनी साहब, सैय्यद अली अब्बास, क़ासिम रज़ा, अब्बास, वकील जाफर मेहदी, शौज़ब हुसैन, यूसुफ हुसैनी, उरूज हैदर, कार्तिफ हुसैनी, डॉ. शकील मिर्ज़ा, जौहर अली, जमशेद रिज़वी, मौलाना बिलाल रिज़वी, इकबाल रिज़वी, मोहम्मद ज़ैन, मासूम रज़ा, यूशा हुसैनी, काशिफ जाफ़री, दबीर हैदर अज्जू साहेब आदि मौजूद थे।

अंत में निज़ामत कर रहे राहिब जाफ़री ने सभी का धन्यवाद दिया और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन की टीम भी समय-समय पर भ्रमण करती नज़र आई।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459