रोहनिया।
आदर्श नगर पंचायत गंगापुर स्थित कार्यालय पर बुधवार को चेयरमैन स्नेह लता सेठ की अध्यक्षता तथा प्रतिनिधि संतोष सेठ व सत्यम सेठ की देखरेख में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा अध्यक्ष स्नेह लता सेठ ने संयुक्त रूप से फीता काट कर 2 करोड़ रुपये के लागत की नवनिर्मित कुल 28 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
जिसमें इंटरलॉकिंग, सड़क निर्माण कार्य ,सीसी रोड, अंडरग्राउंड जल निकासी कार्य ,सभागार का नवीनीकरण एवं स्टोर रूम का निर्माण कार्य, अलग-अलग तीन स्थानों पर वाटर कूलर की स्थापना का कार्य, ओपन जिम आदि
विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील पटेल ने नगर पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता को सीधा लाभ पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन स्नेह लता सेठ ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर लोकार्पण समारोह में आए हुए
सभी लोगों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास हेतु हम प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत प्रतिनिधि संतोष सेठ तथा सत्यम सेठ ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम का संचालन विजय राजभर पूर्व प्रधान ने की।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल ,विजय राज यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, सुरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह गौतम जिला महामंत्री, राजेश जैन, संतोष सेठ ,कमलेश गुप्ता,रजत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, कन्हैयालाल जैन,रोहित कुमार मोदनवाल, संतोष केसरी, लालमन यादव ,सुमित कुमार सिंह, मिंटू सिंह,अनीश यादव, अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार जायसवाल सहित समस्त सभासद गण उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459