वाराणसी
काशी में लगातार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर अब प्रशासन ने बड़ा और सख्त शिकंजा कस दिया है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 40 से अधिक बार यातायात नियम तोड़ने वाले 531 वाहनों का रजिस्ट्रेशन (RC) निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है।
यह संयुक्त कार्रवाई अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) और परिवहन विभाग द्वारा मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-53 के तहत की गई। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, जिन वाहन मालिकों पर भारी संख्या में चालान लंबित हैं, उन्हें तत्काल अपने चालानों का निस्तारण कराना होगा। इसके लिए वाहन स्वामियों को यातायात पुलिस कार्यालय या परिवहन विभाग में वाहन की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ उपस्थित होकर चालानों का शमन कराना अनिवार्य किया गया है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी नहीं करने वालों के खिलाफ आगे और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक अनुशासन और शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने आम जनता से हेलमेट, सीट बेल्ट, सिग्नल और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है।










Users Today : 5
Users This Year : 24684
Total Users : 37277
Views Today : 7
Total views : 73315