उत्तर प्रदेश में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे को फोर लेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है, करीब 300 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौडीकरण के लिए NHAI ने 6500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है. इस परियोजना से बांदा, फतेहपुर,रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबडकरनगर जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस परियोजना में फतेहपुर जिले को विशेष महत्व दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में 2 नए पुल, 1 फ्लाईओवर ब्रिज और 1 रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
इसके अलावा बहुआ और शाह कस्बों में बाईपास निर्माण की योजना तैयार की गई है। इन बाईपास के बनने से कस्बों के भीतर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और भारी वाहन सीधे हाईवे से गुजर सकेंगे।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 99
Total views : 73430