चन्दौली सकलडीहा,
आसमानी आफत कम होने के नाम नही ले रहा है। जिसके कारण लोग उल्टी दस्त और पेट दर्द सहित अन्य समस्या से परेशान है। सोमवार को करीब ढाई सौ की ओपीड़ी हुई। जिसमें आधा दर्जन मरीजों को भर्ती कराया गया।
हालत में सुधार होने पर प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ा गया। इस दौरान चिकित्सकों ने जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने व हीट वे को लेकर जारी एडवाइजरी का पालन करने को बताया।

सकलडीहा सीएचसी पर सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों का तांता लग जाता है। पंजीकरण केन्द्र पर पहुंचकर मरीज चिलचिलाती धूप में लाइन लगाकर पर्ची कटवाने को मजबूर रहते है।
जनरेट की सुविधा होने के बाद भी मरीजों को अन्य चिकित्सकी सुविधा के लिये इंतजार करना पड़ता है। आसमानी आफत को लेकर सुबह से करीब दोपहर तक 250 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श और दवा लिया। सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद ने बताया कि जरूरत पड़ने पर ही लोग बाहर निकले।
आयुष्मान आरोग्य केन्द्र पर भी समय से पहुंचकर दवा आदि उपचार करा सकते है।
इस दौरान चिकित्कों ने मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी को अपनाने की अपील किया।
इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डा.संजीव जायसवाल,पीआरओ अमित मिश्रा,क्षितिज सिंह,शिवेन्द्र सिंह, सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 12
Total views : 73320