रोहनिया।
पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार शुक्रवार को देर शाम को मोहन सराय हाईवे स्थित ओवर ब्रिज के नीचे चौराहे पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा तथा चौकी इंचार्ज मोहन सराय अमिर बहादुर सिंह व उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने मोहन सराय अदलपुरा मार्ग से हाईवे ओवर ब्रिज से होते हुए गंगापुर रोड तक पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च कर लोगों को यातायात के नियमों को पालन करने हेतु जागरूक किया।
उसके उपरांत मोहन सराय हाईवे ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग अभियान के तहत गलत दिशा से आने वाले कुल 9 वाहनों के विरुद्ध चालान की कारवाई किया गया। जिसके दौरान स्थानीय वाहन चालको का कहना है कि मोहनसराय चौराहे से उस पार 100 मीटर की दूरी जाने के लिए 5 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है। जबकि सर्विस रोड पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन होना चाहिए।











Users Today : 19
Users This Year : 24793
Total Users : 37386
Views Today : 49
Total views : 73578