वाराणसी:
जुमे की नमाज और आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर चेतगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। थाना प्रभारी वीके शुक्ला ने बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने बेनियाबाग, नई सड़क, दालमंडी और आसपास के इलाकों में भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी अफवाह से बचने को कहा।
थाना प्रभारी वीके शुक्ला ने बताया कि त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। चेतगंज थाने की पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 31
Users This Year : 24805
Total Users : 37398
Views Today : 63
Total views : 73592