चन्दौली डीडीयू नगर
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पॉश कॉलोनी कैलाशपुरी में बीती रात एक संदिग्ध घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और एक व्यवसायी के परिवार में चिंता का माहौल बन गया। आरोप है कि रात करीब 8:20 बजे दो अज्ञात व्यक्ति एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के मकान के बाहर काफी देर तक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते दिखाई दिए। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, कैलाशपुरी निवासी व्यवसायी चंद्रभान प्रजापति ने बताया कि घटना उस समय की है जब वे घर के अंदर थे और बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो अपरिचित व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। फुटेज में दिखाई दिया कि दोनों व्यक्ति मकान के बाहर रुककर फोटो और वीडियो बना रहे थे, लेकिन उन्होंने न तो घर की घंटी बजाई और न ही अपना परिचय दिया।
पीड़ित के अनुसार, दोनों में से एक व्यक्ति पीले रंग की शर्ट और दूसरा सफेद शर्ट पहने हुए था। एक व्यक्ति ने चश्मा लगा रखा था जबकि दूसरा बिना चश्मे के था। परिवार को संदेह होने पर बेटे को बाहर भेजा गया, लेकिन तब तक दोनों लोग वहां से जा चुके थे।
चंद्रभान प्रजापति ने कहा कि यदि कोई सरकारी विभाग या अधिकृत एजेंसी होती तो सीधे संपर्क करती। रात के समय इस तरह घर के आसपास आकर वीडियो और फोटो बनाना चिंता का विषय है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
उन्होंने मामले की लिखित शिकायत मुगलसराय कोतवाली में देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना या वारदात की आशंका को रोका जा सके।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है
मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह द्वारा बताया गया की लिखित प्रार्थना पत्र पर करवाई किया जाएगा











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629