इलिया (चंदौली)
जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना इलिया पुलिस टीम ने दिनांक 20 मई 2026 को शाम करीब 5:11 बजे खझरा पहाड़ी, वहद ग्राम खझरा क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेन्द्र बरई पुत्र बद्री बडई निवासी ग्राम अइलाय, थाना चांद, जिला कैमूर भभुआ (बिहार), उम्र करीब 42 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की।
इस संबंध में थाना इलिया पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वह उत्तर प्रदेश से कम कीमत पर शराब खरीदकर बिहार ले जाकर अधिक दाम में बेचता था। इसी अवैध कारोबार से वह अपनी रोजी-रोटी चलाता था।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 42/2026
धारा 60 आबकारी अधिनियम
थाना इलिया, जनपद चंदौली
बरामदगी
40 लीटर अवैध देशी शराब
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय
उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल
हेड कांस्टेबल हरिकिशुन प्रजापति
हेड कांस्टेबल मनीष सिंह
हेड कांस्टेबल कल्लन यादव
इलिया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।











Users Today : 63
Users This Year : 24837
Total Users : 37430
Views Today : 101
Total views : 73630