त्विशा मिस पुणे रह चुकी थीं और उनके भाई भारतीय सेना में अधिकारी हैं। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर की कई चोटों का जिक्र नहीं किया गया। दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति मिलने के बाद उसे रोक दिया गया, अब परिवार राज्य के बाहर पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहा है।
पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास, पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ BNS की धारा 80, 85, 3(5) और दहेज अधिनियम में केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि रसूख के दम पर केस और पोस्टमार्टम को प्रभावित किया जा रहा है। गिरिबाला सिंह को केस दर्ज होने के तुरंत बाद अग्रिम जमानत मिल गई।







