दिनांक 18.05.2026 को अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में राजीव कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी औराई द्वारा थाना औराई एवं थाना चौरी पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल एवं नव नियुक्त रिक्रूट कांस्टेबलों को एकत्रित कर महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें लंबित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,
साथ ही यक्ष ऐप पर अपराधियों के सत्यापन, बीट सूचना संकलन, SID क्रिएशन की प्रक्रिया, बीट सूचना अंकित करने एवं उस पर की गई कार्यवाही का विवरण दर्ज करने के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई, मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर महिला सुरक्षा, महिला सहायता एवं शिकायत निस्तारण को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया,
नव नियुक्त रिक्रूट कांस्टेबलों को पुलिसिंग के मूल सिद्धांतों, कर्तव्य, आचरण एवं अनुशासन के बारे में विशेष रूप से अवगत कराया गया, साथ ही उनके आवास हेतु निर्मित बैरकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा अंत में समस्त पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए प्रेरित किया गया।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445