मड़िहान क्षेत्र के देवरी कलां में स्थित भारत रत्न सरदार पटेल अस्पताल को बीएससी नर्सिंग व जीएनएम पाठ्यक्रम के लिए जल्द मान्यता मिल जाएगी।अस्पताल के एनओसी हेतु भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकृत अधिकारियों ने निरिक्षण किए।
इसके मान्यता से क्षेत्र के छात्र – छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकृत अधिकारियों की एक टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया।टीम ने पैरामेडिकल साइंस कोर्सेज,अस्पताल के बुनियादी ढांचे,स्वच्छता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का गहनता से जांच की।उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण किया और बिल्डिंग की माप – जोख भी किए।
भारत रत्न सरदार पटेल अस्पताल पिछले ढाई वर्षो से संचालित हो रहा है जिसमें एक्सरे,ब्लड जांच,डायलीसिस समेत सभी प्रकार की मशीन लगी हुई है।अस्पताल के एमडी व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डा जगदीश सिंह पटेल हैं।उनके प्रयासों से हर तीन महीने पर निःशुल्क मेगा कैम्प का आयोजन किया जाता है,जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मुफ्त इलाज के लिए पहुंचते हैं।
अस्पताल के एमडी डा जगदीश सिंह पटेल मड़िहान क्षेत्र में कॉलेज की मान्यता के लिए लगातार प्रयासरत है। उनका उद्देश्य था कि यहां के छात्र – छात्राओं को बीएससी नर्सिंग व जीएनएम की पढ़ाई के लिए अपने घर और परिवार से दूर न जाना पड़े।इस मान्यता के बाद अब भारत रत्न सरदार पटेल अस्पताल के साथ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट भी स्थापित हो जाएगा।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529